वाल्मीकि मंदिर में सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देता होली मिलन समारोह

फरीदाबाद की आवाज़ :फरीदाबाद – 30 मार्च।  वाल्मीकि मंदिर में आयोजित किया गया सामाजिक सद्भाव/ होली मिलन समारोह वाल्मीकि मंदिर बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद में सामाजिक सद्भाव /होली मिलन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद पूर्व महानगर कार्यवाह श्रीमान राजेश ने अपने उद्बोधन में कहा की होली का पर्व हमे सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देता है। इस दिन सभी वैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाकर नई शुरुआत का संकल्प लिया जाता है। सभी तरह की शत्रुता भुलाकर नई दोस्ती का शुभारंभ करना। विभिन्न रंगों की भांति सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करना यही होली त्यौहार का सार है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की  हम सभी को एक दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

ओल्ड फरीदाबाद के वाल्मीकि मंदिर में होली मिलन समारोह में सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। जय  वाल्मीकि जय श्रीराम के उद्घोष के बीच सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति को पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद सभी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली  खेली। कार्यक्रम मे अरुण वालिया, महानगर संयोजक, सामाजिक सद्भाव फरीदाबाद,राजेंद्र कुमार जी ,प्रवीण चौधरी(पूर्व मण्डल अध्यक्ष) ने मंदिर में पुष्प अर्पित कर सभी समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इसमें उपस्थित रहे वाल्मीकि समाज के बंसीलाल जी ( वरिष्ठ भाजपा नेता ) , नरेश सदोई  ( प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज ), अभिषेक लुहेरा ( भाजपा मीडिया प्रभारी मंडल फ़रीदाबाद), ओमप्रकाश, अतर सिंह, नरेश गहलोत, आत्मा राम, रतन, सुनील भगत, 
दयाचंद प्रधान, अददों राम चौटाला, विनोद पुजारी अथवा सभी बुद्धिजीवी मौजूद रहे सभी ने होली का समारोह बड़े हर्ष और उल्लास से कोरोना महामारी का ध्यान रखते हुए मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE