वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद की आवाज – फरीदाबाद 02 अक्टूबर 2025 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मनीष कुमार वासी शिव दुर्गा विहार, लक्कडपुर ने पुलिस चौकी दयालबाग में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 सितम्बर को उसने अपनी मोटरसाईकिल को घर से थोडी दुर खडी की थी। जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सूरजकुण्ड में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने इमान वासी एस.जी.एम नगर, फरीदाबाद को लेजर वैली पार्क के पास से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य आपराधिक मामले भी फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE