गांव तिलपत में फायर कर हत्या का प्रयास करने के मामलें में अपराध शाखा AVTS की टीम एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

faridabadkiawaz

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद 29/30 जुलाई की रात को गांव तिलपत में जान से मारने की नियत से फायर किया गया था जिस संबंध में ओम प्रकाश वासी गांव तिलपत, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 30 जुलाई रात में शिकायतकर्ता के घर के बाहर आवाजे सुनाई दी, बाहर आकर देखा तो तीन लडके खडे हुए थे, जिनके पास हथियार थे जिन्होंने शिकायतकर्ता का नाम पुकारा और फायर कर दिया। इसके बाद वो गाडी में बैठे और दो फायर और कर वहां से भाग गये।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास(24) वासी नगंला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 29 जुलाई को वारदात के समय नितिन रोहतकिया व प्रिंस के साथ था। तीनों आरोपी दोस्त है तथा नगंला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद के रहने वाले है। आरोपी विकास पर पूर्व में 4 मामलें चोरी के दर्ज है। आरोपी प्रिंस को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE