फरीदाबाद 6 मामलों का निस्तारण कर 09 साइबर अपराधी किये गिरफ्तार‌, 16,77,020/-₹ बरामद,

फरीदाबाद की आवाज : फरीदाबाद 17 अगस्त 2025

3132 शिकायतों का समाधान 34,601/-रू रुपए बरामद, 18,82,912/-रू रुपए खातों में फ्रिज, एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की कार्रवाई

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त साइबर, अभिषेक जोरवल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही किए जा रही है इसी कड़ी में साइबर थानों की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह 09 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार 16,77,020/-रू रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 से 15 अगस्त तक फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 6 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 16,77,020/- रू बरामद किये हैं तथा 3132 शिकायतों का निस्तारण कर ₹34,601 रिकवर किये हैं, साथ ही ₹ 18,82,912 खातों में फ्रिज कराये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सोमन मलिक, जयकरण, रूपेश कुमार, अमन, चेतन, सतेन्द्र, राकेश कुमार, अकरम व रईस उल इस्लाम का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आजकल साइबर अपराधी निवेश में मुनाफे का लालच दिखाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले मुनाफा देकर लालच में लिया जाता है बाद में उनकी जीवन भर की कमाई पूंजी को ठग लिया जाता है, इस प्रकार के मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसलिए सावधान रहें और सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले निवेश संबंधित किसी भी लिंक को ना खोलें।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

जागरूक बने, सुरक्षित रहें।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE