बाल शिक्षा विकास संगठन के द्वारा सरकारी विद्यालय में किया गया शिक्षण सामग्री का वितरण


फरीदाबाद की आवाज : मथुरा दिनांक 15.09.2025 को बाल शिक्षा विकास संगठन, फरीदाबाद के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, चंद्रनगर, मथुरा में कक्षा 6 से 8 तक के 30 जरूरतमंद छात्र/छात्राओं को बैग, कॉपी, ज्योमेट्रीबॉक्स आदि का वितरण किया गया जिसमें 2 बच्चे दिव्यांग भी शामिल थे जब बच्चों को सामग्री दी गई तो सभी बच्चे खुशी से उछल पड़े।

संगठन के चेयरमैन श्री अशर्फी लाल शर्मा जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू जी, विद्यालय के सभी शिक्षकगण, संगठन के कार्यकर्ता, गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन जी के द्वारा बताया गया कि ये संगठन अबतक लगभग 550 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर चुका है।

ऐसे ही कार्यक्रम कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए संगठन जनपद मथुरा के किसी सरकारी विद्यालय में अप्रैल में आयोजित करेगा जिसकी जिम्मेदारी कमल स्वरूप शर्मा जी को दी गई है।
सभी ने इस कार्यक्रम में अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ये बहुत ही पुन्य का कार्य है और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाज को आगे आना चाहिए इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य कोई हो नहीं सकता। साथ ही विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री विजयवीर जी द्वारा अल्पाहार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया और कहा कि मेरे लिए कोई सेवा का कार्य हो तो मुझे निसंकोच ही बताना क्योंकि मानव सेवा ही सर्वोपरि है। हमको परमात्मा ने मनुष्य जन्म दिया है इससे ज्यादा खुशी और क्या होगी इसको व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए कुछ तो पुण्य करना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन के कर्मचारी श्री बनवारी लाल शर्मा जी, श्री सुरेंद्र शर्मा जी, श्री सतवीर पाराशर जी, श्री नितिन शर्मा जी, श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा जी एवं विद्यालय स्टॉफ तथा गांव के गणमान्य लोग श्री देवकीनंदन शर्मा जी, श्री ओमप्रकाश शर्मा जी, श्री केशव देव शर्मा जी, श्री निमेश शर्मा जी, श्री धर्मेंद्र शर्मा जी आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। कमल स्वरूप शर्मा कार्यक्रम संयोजक

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE