निवेश के नाम पर 1,36,315/-रू की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

faridabadkiawaz

फरीदाबाद की आवाज :फरीदाबाद 15 अगस्त बल्लभगढ में गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके ऑनलाइन रिव्यु करके पैसे कमाने बारे टेलिग्राम पर एक मैसेज आया। जिसके बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया और फिर उसने लालच में आकर 40 हजार रूपये ठगों के बताये गये खाता में डाल दिए। फिर उसे कहा गया की लाभ सहित पैसे निकाने के लिए पहले 96,315 रुपये खाता में डालने होंगे तथा ये पैसे डालने के बाद भी वह पैसे नहीं निकाल पा रही थी। जिसके लिए ठगों ने और पैसों की मांग की जिसपर उसने और पैसे देने से मना कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र (26) पुत्र राजेश वासी गांव मऊ गुरुग्राम व गंगा सिहँ (19) वासी गांव ओलिया जिला जोधपुर राजस्थान हाल सुखराली, गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गंगा सिंह ने सतेंद्र का खाता लेकर आगे दिया था जिसके खाता में ठगी के 96,315/-रू में आये थे। सतेंद्र गुरूग्राम में प्राइवेट कम्पनी में काम करता है वही गंगा सिंह बेरोजगार है।

आरोपी सतेंद्र को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है व गंगा सिंह को अदालत में पेश किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE