हरियाणाः गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किए दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह सील करने के आदेश

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद 28 मई । हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने वीरवार को दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह सील करने को आदेश जारी किए हैं। गृह मंत्री विज ने हरियाणा की मुख्य सचिव को आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया जाए। क्योंकि दिल्ली की वजह से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुग्राम में वीरवार को भी 30 पॉजिटिव मरीज मिले। इसलिए अब सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्रालय और हाईकोर्ट के आदेशों की ही पालना होगी। दिल्ली से सिर्फ उन्हें लोगों को आने की अनुमति मिलेगी, जो आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE