कोरोना के चलते फरीदाबाद न्यायालय को भी किया गया क्वारेंटाइन।

फरीदाबाद की आवाज़ :  फ़रीदाबाद 21 मई । ज़िले कि अदालत परिसर की तीन कोर्टों को कर्मचारियों सहित क्वारेंटाइन किया गया है। यहां पर दो ऐसे विचाराधीन कैदी पेश हुए थे, जिन्हें बाद में पॉजिटिव पाया गया है।

प्राथमिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार को नीमका जेल में बंद दो कैदियों की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इन कैदियों को इन कोर्टों में पेश किया था। इसलिए इन कोर्टों को 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया है।

ये कोर्टें माननीय न्यायधीश संदीप चौहान, किम्मी सिंगला और साक्षी सैनी की हैं। पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने कोर्टें क्वॉरेंटाइन किए जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE