क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने वाहन चोर आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद की आवाज :फरीदाबाद 18 जून । डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर इंचार्ज इंस्पेक्टर सेटी मलिक की टीम ने वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी फरमान फरीदाबाद के गांव धौज की बिलला कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को थाना सारन के चोरी के मुकदमे में प्याला चौक से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने शौक मौज के लिए मोटरसाइकिल चोरी करता है। आरोपी ने थाना मुजेसर के एरिया से एक चोरी की मोटरसाइकिल दिनांक 1 मई को चोरी की थी जिसका मुकदमा थाना में दर्ज है। आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE