क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,देशी कट्टा,जिन्दा रोद के साथ वैगनआर कार बरामद।

फरीदाबाद की आवाज :फरीदाबाद 18 जून। -डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर योगवेन्द्र की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक नाम है। आरोपी बल्लभगढ़ के मलेरना रोड का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान अवैध हथियार सहित थाना सेक्टर 58 के क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की वैगनआर गाड़ी को रुकवा कर तलाशी लेने पर देशी कट्टा,जिन्दा रोद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी को अदालत में पेश कर मामले में पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE