पुरानी रंजिश में युवक की हत्या:बदमाशों ने हत्या कर जंगल में फेंका शव, बाजार सामान लेने गया था युवक, 9 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज


फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। और शव को भुलवाना गांव के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त भिडूकी गांव के रिंकू के रूप में हुई है।

ये है पूरा मामला

होडल थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भुलवाना गांव के जंगल में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। मृतक रिंकू पुत्र हेतराम भिडूकी गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रिंकू होडल बाजार से सामान लेने के लिए घर से गया था। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर भिडूकी गांव के पदम, कमल, धर्म, विष्णु, सतपाल, बॉबी, विनय, जीतू और भोला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE