मॉनसून धीरे धीरे हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है : डॉ. मदन लाल खीचड़

फरीदाबाद की आवाज़ : मॉनसून अब धीरे धीरे हरियाणा की तऱफ बढ़ रहा है। हरियाणा कृषि मौसम विभाग की तरफ से मॉनसून को लेकर सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई है जिसमें हरियाणा में 24 जून से लेकर 26 जून तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। हरियाणा के ज्यादात्तर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मॉनसून धीरे धीरे हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 से बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 जून तक सभी जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE