फरीदाबाद नगर निगम का जे.ई. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार।

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद 19 मई । जहाँ पूरी दुनिया सहित भारत देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। उस पर भी नगर निगम के कुछ अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे। आज नगर निगम के जेई को विजिलेंस विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सेक्टर 7 नगर निगम में कार्यरत जेई टेकचंद को विजिलेंस विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार जेई टेकचंद पुरानी टंकी तोड़ने के एवज में राहुल नामक ठेकेदार से 14000 की रिश्वत मांग रहा था। जिस पर ठेकेदार ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग के अधिकारी त्रिभुवन शर्मा को दी। त्रिभुवन शर्मा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई और नगर निगम के जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर से विभाग ही नहीं शहर के आला अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE