फरीदाबाद एनआइटी 5 नम्बर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, लोगों में गुस्सा।

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद 14 मई एनआई टी पांच में एक सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। लोगों को जैसे ही इसका पता चला, लोग सड़क पर आ गए और वे दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

यह सैक्स रैकेट एनआईटी पांच के ब्लॉक-L में पकड़ा गया है। यह घटना एनआईटी पांच के गुरुद्वारा पाराचिनार के पास की है। यहां के रहने वाले लोगों को एक मकान पर कई दिनों से संदेह था कि यहां देह व्यापार होता है।

लोग इस बात से बहुत चिढे़ हुए थे कि इस प्रकार मोहल्ले में इस तरह का गंदा काम हो रहा है। इसलिए यहां के लोग किसी पुख्त सूचना का इंतजार कर रहे थे, ताकि लोगों को पकड़वा सकें।

बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि मकान में कुछ लड़कियां मौजूद हैं।लोग तुरंत इकट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस कर्मचारी मौके पर आए और उन्होंने मकान की तलाश ली। पुलिस ने मौके से चार लड़कियां और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE