उत्तर प्रदेश के 15 ज़िले पूरी तरह सील, बढ़ती जा रही महामारी।

फरीदाबाद की आवाज़ : महामारी के चलते उत्तर प्रदेश के पंद्रह ज़िले सील रहेंगे और 31 मई तक कोई बैंक किसी किसान को नोटिस नहीं जारी करेगा. इसमें लखनऊ , शामली, मेरठ, बरेली , बुलंदशहर , आगरा , ग़ाज़ियाबाद , नोएडा , महाराजगंज , सीतापुर , सहारनपुर , बस्ती , फ़िरोज़ाबाद और कानपुर शामिल हैं.

अवनीश अवस्थी का कहना है कि पूरे ज़िले में जहां पॉज़िटिव केस आये हैं, वहां ज़्यादा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करके उस इलाके को सील किया जाएगा. ऐसा लखनऊ और नोएडा के कुछ इलाक़ों में पहले ही किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE