ब्रेकिंग न्यूज: फरीदाबाद के 11 इलाके पूरी तरह सील किए गए।

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने बड़ा फ़ैसला लिया है। जिसके तहत फ़रीदाबाद के 13 इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

प्रशासिनक भाषा में इसे कंटेनमेंट जोन कहते हैं। प्रशासन के अगले आदेशों तक कंटेनमेंट जोन लागू रखा जाएगा। फरीदाबाद के जिन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, उनमें सैक्टर 11, सैक्टर 37, सैक्टर 28, बडख़ल गांव, ग्रीन फील्ड कालोनी,  एसी नगर नीलम बाटा रोड, फतेहपुर तगा, गांव खोरी, सैक्टर 16, सैक्टर 3, चांदपुर अरूआ, मोहना व रहनेरा शामिल हैं। प्रशासन के आदेश के अनुसार इन इलाकों में कोरोना की स्थिति विकट हो सकती है। इसलिए प्रशासन को यह बड़ा निर्णय लेना पड़ा है।

आदेशों के अनुसार अभी इन सभी इलाकों से ना तो कोई बाहर जा पाएगा और ना ही अंदर आ पाएगा। इन हालातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिन फरीदाबाद व पलवल जिले के लिए घातक साबित हो सकते हैं। इससे पहले पलवल में भी कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद में भी पिछले कुछ घंटों के दौरान कोरोना पॉजीटिव की संख्या और अधिक बढ़ गई है। इस संख्या को मिलाकर फरीदाबाद में कोरोना पॉजीटिव की संख्या लगभग 26 हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यदि इस विकट स्थिति को काबू नहीं किया गया तो फरीदाबाद में हालात बेक़ाबू हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE