बॉलीवुड की बेबी डॉल कनिका कपूर को हुआ कोरोना

फरीदाबाद की आवाज़ : कोरोना वायरस के जहाँ देश भर में लगातार मामले बढ़ते जा रहे है वहीँ अब बॉलीवुड जगत भी इससे अछूता नहीं रहा।  आपको बता दें की बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की पॉजिटिव पायी गयी है।  दरअसल कनिका कपूर बीते कुछ दिन पहले लन्दन से लौटकर आयी थी और अपने परिचितों से मिलने के लिए लखनऊ में रह रही थी।  आपको बता दें की कनिका कपूर बॉलीवुड की मशहूर गायिका है जिन्होंने बेबी डॉल में सोने दी , चित्तियाँ कलाइयाँ  वे और  जुगनी जी जैसे मशहूर गीतों के अलावा बॉलीवुड में कई गाने गाये है।

कनिका कपूर लखनऊ में एक हाई प्रोफ़ाइल पार्टी का आयोजन कर रही थी. जहाँ कई नामी और राजनितिक और ब्यूरोक्रेट लोग भी इस समारोह में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से जो भी व्यक्ति उस पार्टी में शामिल हुआ था उनमे हड़कंप मचा हुआ है।  वहीँ कनिका कपूर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेशन वार्ड के लिए भेजा गया है।  जिसकी तस्वीर आपको ऊपर दर्शायी गयी है।  अब देखना होगा की कितनी जल्दी सबकी फेवरिट बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्वस्थ होकर फिर से लौटती है।  वही टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ भी यही दुआ करता है की कनिका कपूर जल्द से जल्द ठीक हो जाए.

वहीँ कनिका कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की बात कबूली है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE