डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में विज्ञान विभाग के परिचय कार्यक्रम का आयोजन


फरीदाबाद: डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में विज्ञान विभाग के कार्यक्रम परिचय का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंकुर अग्रवाल, सतीश बंसल विभागाध्यक्ष गणित विभाग ने मुख्य  अतिथि प्राचार्य डॉ सतीश व्  डॉ सुनीति आहूजा  का स्वागत बुके  भेंट करके किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सतीश आहुजा ने छात्रों को जीवन में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने गीता और रामायण के प्रसंगों के उदाहरण देते हुए कहा कि युवा वर्ग  को कर्म प्रधान बनाने की आवश्यकता है | वही राष्ट्र व समाज प्रगति करता है जहां युवा वर्ग समान होता है | विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अग्रवाल विज्ञान विभाग की उपलब्धियों व कॉलेज में होने वाली गतिविधियों के विषय में छात्रों को बताया | कार्यक्रम में बीएससी प्रथम वर्ष के 50 छात्रों ने भाग लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE