लिंगयाज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्रों ने मचाया धमाल


फरीदाबाद, 13 सितम्बर। लिंग्याज शिक्षण संस्थान ने आज फ्रेशर पार्टी आयोजित कर वर्ष 2019-20 बेच के नये छात्रों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नये छात्रों के साथ-साथ पुराने छात्रों ने भी अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, तदुपरांत विद्यापीठ के कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर छात्रों का आह्वान किया कि संस्थान में उपलब्ध तकनीकी प्रयोगशालाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर लिंग्याज विद्यापीठ के कुलपति डा. डीएन राव तथा डायरेक्टर दिनेश सदना सहित अधिकांश विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैशन शो, म्यूजिक डांस, भांगड़ा, कविता पाठ तथा मिस्टर एंड मिस लिंग्याज जैसे कार्यक्रमों ने लोगों का दिल जीत लिया। फैशन शो में रिविका जैन को मिस लिंग्याज एवं दीपक ठाकुर को मिस्ट र लिंग्याज चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE