देसी कट्टे सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच 65 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद की आवाज :फरीदाबाद 17 जून । डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान द्वारा शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने देसी कट्टे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तुषार है जो फरीदाबाद के इंद्रा कॉलोनी का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर 8 एरिया से आरोपी को देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दोस्तों में रौब जमाने के लिए इसे अपने साथ रखता था। आरोपी ने बताया कि यह कट्टा वह बल्लभगढ़ सब्जी मंडी से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE