फतेहपुर तगा गाव में हुई हत्या के मामले में पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, तफ्तीश जारी।

फरीदाबाद की आवाज: फरीदाबाद 13 जून । पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम करीब 5:00 बजे कंट्रोल रूम से फतेहपुर तगा में एक युवक की हत्या की सूचना मिली।

मामले की सूचना मिलते ही थाना धौज एसएचओ अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इसके अलावा एसीपी दलबीर सिंह, फॉरेंसिक साइंस की डॉ मनीषा, और क्राइम ब्रांच डीएलएफ , क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने मौका मुआयना किया।

डॉक्टर टीम के द्वारा नमूने लिए गए। युवक कि नाश को बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया है। मृतक के पिता सोराव की शिकायत पर नाम पता ना मालूम आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक युवक के पिता ने बताया की उसके बेटे शराफत जिसकी उम्र 15 /16 साल है, की डेड बॉडी घर में ही कपड़े से ढकी मिली है। जिसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे । जिसे पास ही स्थित अल्फला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मृतक के पिता ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है

मामले की तफ्तीश जारी है, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE