फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 ने 2 किलो गांजे सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद 17 अक्टूबर । पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने 2 किलो गांजे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आसिफ खान उर्फ आरिफ है जो फरीदाबाद के अज्जी कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम अनाज मंडी में गश्त कर रही थी जहां गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी वेलकम ढाबे के नाम से रेहडी लगाता है और ढाबा चलाने की आड़ में गांजा बेचता है। गुप्त सूत्रों की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची जहां आरोपी ढाबे के पास गांजे की पुड़िया बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसने बताया कि पैसों की लालच के चलते वह गांजा बेच रहा था और यह गांजा वह पलवल से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। इसके पश्चात आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE