फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा गांजा तस्कर को , आरोपी से 810 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 ने एक नशा तस्कर को थाना सदर बल्लभगढ़ के क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विनोद है जो फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लौच का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजा सहित काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है जो खुद भी गांजा पीने का आदी है और पलवल के जैंदीपुरा के रहने वाले सुंदर से एक किलोग्राम गांजा पत्ती लेकर आया था जिसमें से कुछ खुद ने पी लिया और बाकी को बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में गहनता से पूछताछ करके इसको नशा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE