भाजपा ओबीसी मोर्चा के बल्लभगढ़ और आदर्शनगर मंडल अध्यक्षों ने की अपने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा I

फरीदाबाद की आवाज़ : फ़रीदाबाद 05 जुलाई I भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा के बल्लभगढ़ और आदर्श नगर मण्डल में ओबीसी मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई I बैठक में आदर्श नगर व बल्लभगढ़ मंडल के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों जितेश कुमार व नन्दकिशोर वर्मा ने अपने अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की I इस अवसर कर भाजपा ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष भगवान सिंह ने दोनों मंडलों के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी I 

ओबीसी मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं  को सम्बोधित करते हुए संगठन की रीति नीति का पाठ पढ़ाया I उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी ज़िला और मंडल के कार्यकर्ता संगठन विस्तार के काम में लगे हुए हैं I 

सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं I कोविड महामारी के दौरान ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता समाज व जनसेवा के काम में लगकर लोगों को मदद मुहैया करवाने का कार्य और टीकाकरण अभियान में भी हमारे कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दे रहे हैं I उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के कुछ मंडलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है और बकाया मंडलों की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी I मंडलों की कार्यकारिणी घोषित होने से संगठन विस्तार में तेज़ी आएगी और जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने में आसानी होगी I

 इस बैठक में ओ बी सी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह, प्रदेश के सचिव रामेश्वर सिंह प्रजापति , आदर्श नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा ,बल्लभगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, मोर्चे के ज़िला महामंत्री प्रवीण चौधरी , ज़िला उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव,ज़िला सचिव हुक्म सिंह बघेल, ज़िला मीडिया प्रभारी पवन सैनी,ओ बी सी मोर्चा के आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष जितेश कुमार , मोर्चा के बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष  नन्दकिशोर वर्मा, मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE