सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम इस नारे के साथ में मिशन जागृति ने इस साल के लिए पर्यावरण भागीदारी प्रोजेक्ट के तहत आज सेक्टर 86 की अडोर सोसाइटी में पेड़ लगाने की शुरुआत करी l

फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद 05 जून मिशन जागृति के पर्यावरण सचिव विपिन भारद्वाज ने बताया कि इस महामारी में लोगों को ऑक्सीजन की और पेड़ों की महत्वता के बारे में एहसास हो गया है।

आज 31 पौधे लगाए गए । उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर जी ने बताया कि जिस तरह कोरोना के दूसरी लहर में ऑक्सीजन की काफी कमी आई थी उसी को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी हमने आज पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे लगाने की शुरुआत कर दी है।

जिला महासचिव विकास कश्यप ने कहा कि इस वर्ष मिशन जागृति जितने भी पौधे लगाएगी उन सभी की जिम्मेदारी किसी न किसी व्यक्ति को अवश्य देंगे ताकि ये सभी पौधे वृक्ष का रूप ले और फरीदाबाद को प्रदूषण मुक्त करने में नीम का पत्थर साबित हो। साथ ही उपाध्यक्ष राजेश भूटिया बताया कि आने वाले मानसून में हम ग्रेटर फरीदाबाद में कई जगह पर पौधे लगाने वाले हैं। मिशन जागृति की इस मुहिम में फरीदाबाद के सभी ग्रीन वॉरियर्स अवतार गौड़ जी , डॉ सुदेशना जी , देवेंद्र शोरोत जी , कंचन जी , कपिल जी, रुपा जी, राजेश भूटिया जी, गुरनाम सिंह जी ,अशोक भटेजा जी ,अभिषेक, सौरव जी आदि सभी लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE