बल्लभगढ़ मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज मे B.com hons Final Yr की परीक्षा देकर वापस जा रही युवती को गोली मारी ।

फरीदाबाद की आवाज़ फरीदाबाद : बल्लभगढ़, आज करीब 3:35 पर बल्लभगढ़ मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज मे B.com hons Final Yr की परीक्षा देकर वापस जा रही युवती जिसका नाम निकिता तोमर है उसका कॉलेज के बाहर सफेद रंग की i20 गाड़ी में आए दो युवकों में से एक युवक ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी I
जानकारी के मुताबिक गाड़ी में दो युवक पहले से ही निकिता का इंतजार कर रहे थे I जब निकिता कॉलेज से बाहर आई तो उन युवकों ने निकिता को गाड़ी में बैठने के लिए जबरदस्ती की, मगर उसके इंकार करने पर उनमें से एक लड़के ने कट्टा निकाला और गर्दन के पास गोली चला दी I गोली चलते ही सब इधर-उधर भागने लगे और वह दोनों युवक कार में बैठकर फरार हो गए I

जिसके बाद दो लड़कों ने निकिता को अधमरी हालत में बाइक पर बैठाया और पास के मानवता हस्पताल ले आए,मगर निकिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया I जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मृतिका को बादशाह खान अस्पताल में स्विफ्ट कर दिया गया I

इस मामले से #अग्रवाल_कॉलेज फिर से सुर्ख़ियों में आ गया है क्योंकि अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ का सबसे असुरक्षित महाविद्यालय है I इस कॉलेज में आए दिन कॉलेज के छात्रों पर गोलियां चल जाती हैं, चाकू से गोदा जाता है और यह घटनाएं कॉलेज के बाहर नहीं ज्यादातर अंदर देखने को मिलती हैं I इस कॉलेज में पहले भी कुछ असामाजिक तत्व कॉलेज के अंदर जाकर कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर हमला कर चुके हैं I

दूसरा पुलिस भी इस मामले की जानकारी देने में असहज मालूम हो रही है I

मृतिका के घर वालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है और साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों भी जल्द से जल्द इंसाफ की मांग कर रहे हैं I अब देखना यह होगा कि क्या वह दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ पाते हैं या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE