फरीदाबाद की आवाज़ : बल्लभगढ़,2 जुलाई । एसडीएम त्रिलोक चंद और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता/ एक्सईन रवि शर्मा ने आज वीरवार को स्थानीय मैन बाजार और मोहना रोड के साथ गुजरने वाले गंदे नाले का दौरा किया।

इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा भी साथ थे ।
जिला प्रशासन ने आज बल्लभगढ़ के मैन बाजार का दौरा कर दुकानदारों से दुकानों पर जाकर उनकी समस्याएं भी जानी ।
एसडीएम त्रिलोकचंद ने दुकानदारों को सरकार के नियमों का पालन करने की हिदायतें भी दी। उन्होंने कहा कि शहर में जाम ना लगे ग्राहकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए और दुकानदार भी कोविड-19 के मद्देनजर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में सुरक्षित रहे।

अधिकारियों ने दुकानदारों को कोविड 19 से बचाव के लिए जागरूक किया और उनके विचार विमर्श भी साझा किए गए।
इसके अलावा मोहना रोड के साथ गुजर रहे गंदे नाले के डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया।
टिपरचंद शर्मा ने एसडीएम त्रिलोक चंद से नाले की साफ सफाई को दुरुस्त कराने बारे भी बात की और कहा कि बरसात के समय में शहर में पानी जमा न हो इसलिए नाले की साफ सफाई बहुत जरूरी है । इस मौके पर नगर निगम के एक्सईएन रवि शर्मा, सबडिविजनल अभियंता राजकुमार ,पारस जैन व समाजसेवी भगवान दास गोयल भी मौजूद रहे।






