विवेक गौतम को फ़रीदाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त गया : मिशन जागृति

फरीदाबाद की आवाज़ : फ़रीदाबाद शहर की जानी पहचानी गैर सरकारी सामाजिक संस्था मिशन जागृति कि मीटिंग हुई जिसमे सर्व सम्मति से समाज सेवी एवं संस्था से पिछले कई सालो से जुड़े श्री विवेक गौतम को फ़रीदाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त गया / इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य श्री कविंदर फागना ने विवेक गौतम को संस्था की टीशर्ट दी जिसे उन्होने सम्मान के साथ लिया
संस्था के के संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि मीटिंग मे श्री महेश आर्य ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे श्री दिनेश कुमार और श्री ब्रिजकिशोरे ने अनुमोदित किया और उपस्थिथ
सभी साथियो ने हाथ खड़े कर के अपनी सहमति प्रदान करी उन्होने बताया कि नई कार्यकारिणी कि अवधि अगले दो साल के लिए रहेगी और अब श्री विवेक गौतम जी अपनी कार्यकारिणी का गठन अगले शनिवार
तक कर के रविवार 14 जून 2020 को सभी को नियुक्ति पत्र सौंप कर काम शुरू करंगे ! श्री विवेक गौतम ने कहा की जो ज़िम्मेदारी मुझे दी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ पूरी करी जाएगी उन्होने बताया की इसके साथ साथ बल्लब्गढ़ और ग्रेटर फ़रीदाबाद की टीमों का भी गठन किए जाने के बाद वार्ड के हिसाब से भी ज़िम्मेदारी दी जाएंगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE