फरीदाबाद : मछली मार्केट के पूर्व प्रधान पर हमला करने का आरोपी नशा तस्कर साथी सहित गिरफ्तार


फरीदाबाद की आवाज़ : फरीदाबाद। मुजेसर थाना के सेक्टर-22 स्थित मछली मार्केट में मंगलवार शाम मछली मार्केट के पूर्व प्रधान व व्यापारी अंसार अली के साथ मारपीट और फायरिंग करने के मुख्य आरोपी नशा तस्कर लाला सहित उसके साथी रोहित को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को अलीगढ़ और दूसरे को पलवल से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में प्राॅपर्टी विवाद भी सामने आया है।

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि घायल मछली व्यापारी अंसार अली और आराेपियों के बीच प्राॅपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी नशा तस्कर लाला ने अपने साथियों के साथ मिलकर मछली व्यापारी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इस दौरान हमलावरों ने वहां बैठे एक पुलिसकर्मी पर भी पिस्टल तान दी थी। उसने जैसे तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। यह घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मुख्य आरोपी लाला उर्फ बिजेंद्र को अलीगढ़ से और रोहित को पलवल से गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल अंसार का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE