मोदी जी का उड़ाया मजाक गयी नोकरी रविवार रात दीया जलाने को लेकर उड़ाया मजाक

फरीदाबाद की आवाज़ : मध्य प्रदेश के एक अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का मजाक उड़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. अधिकारी ने फेसबुक पर दो पोस्ट लिख कर प्रधानमंत्री की उस अपील पर मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए बत्ती बुझाने और दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की बात कही थी. यह अधिकारी ग्वालियर संभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग में बतौर संभागीय संयुक्त संचालक कार्यरत है.
अधिकारी का नाम सुरेश सिंह तोमर है. अधिकारी ने अपने पहले फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘सरजी आप तो कोरोना के मजे ले रहे हो.’

2 COMMENTS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE