फरीदाबाद में जनता से प्राप्त कालाबजरी की शिकायतो के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर जारी किया : सुमन बाला


फरीदाबाद की आवाज़ : जनता से प्राप्त कालाबजरी की शिकायतो के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। अगर कोई दुकानदार इस आपदा के वक़्त समाज के लोगो की सेवा करने के बजाय अगर ज्यादा दामो पर जरूरत का समान बेच रहा है तो निश्चित उस पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
मैं सुमन बाला सभी शहर वासियों से निवेदन करना चाहती हूँ के अगर कोई ऐसी परेशानी का सामना कर रहा हो तो वह दुकानदार की सूचना इस 24*7 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
मेरी सभी दुकानदार भाइयो से करबद्ध निवेदन यह वक्त पैसा कमाने का नही बल्कि देश हित मे काम करने का है, कम से कम मुनाफे में सामान बेचे और देशभक्त बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE