पुलिस आयुक्त श्री के के राव ने सभी जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक, क्राइम ब्रांच, रिजर्व पुलिस बल को देशव्यापी हड़ताल के चलते एंटी राइट्स सामान सहित अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

फरीदाबाद की आवाज़ : श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री के के राव ने सभी जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक, क्राइम ब्रांच, रिजर्व पुलिस बल को देशव्यापी हड़ताल के चलते एंटी राइट्स सामान सहित अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस आयुक्त ने देशव्यापी हड़ताल को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि विरोध की आड में किसी भी तरह का दंगा फसाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां पर भी हड़ताल के संबंध में प्रदर्शन होगा वहां पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सादी वर्दी में हड़तालियों के बीच में पुलिस के कर्मचारी एवं क्राइम ब्रांच तैनात रहेगी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर रिजर्व पुलिस बल को सूचित किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध अथवा हड़ताल करना सभी का अधिकार है। लेकिन हड़ताल की आड़ में किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम दिनभर गश्त करती रहेगी। हड़ताल की आड़ में कानून का उल्लघंन करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE