पाकिस्तान को धूल चटाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन

फरीदाबाद की आवाज़ : चंडीगढ़: भारत माता की सेवा करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का बीती शाम चंडीगढ़ में निधन हो गया। 91 वर्षीय हून पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। आज लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के श्मशानघाट में होगा। इस खबर के बाहर आने के बाद देश में दुख की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि करीब चार दशकों तक हून ने भारतीय सेना की सेवा की। वे 1987 में वेस्टर्न कमांड के चीफ के रूप में रिटायर हुए थे। इसके बाद 2013 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सियाचिन पर तिरंगा फहराया। इसे ‘ऑपरेशन मेघदूत’ (Operation Meghdoot) नाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40k SHARE